✔ In Stock
Conversations With God Book 1 (Hindi Edition)
जीवन को बदल देने वाली बैस्टसैलर
- Weight
- 0.5 kg
- ISBN / UPC
- 978-93-88677-01-1
- Binding
- Paperback
- Size
- 5.5” X 8.5”
- Pages
- 264
Pairs well with
ये वे प्रश्नोत्तर हैं जो आपको मदत देगे,
आपके जीवन को बदल देगे,
और आपके उस नज़रिए को बदल देगे
जिससे आप दूसरों को देखा करते हैं ।
तनिक कल्पना कीजिए कि आपको ऐसा अवसर मिल जाए कि आप ईश्वर से जीवन संबंधी ऐसे प्रश्न पूछ सकते हों जो कि पहेली जैसे जटिल हैं – प्रेम और विश्वास के बारे में, जीवन और मरण के बारे में, अच्छाई और बुराई के बारे में ।
और, यह भी कल्पना कीजिए कि ईश्वर उनके स्पष्ट और बोधगम्य उत्तर भी दे दे ।
नील डोनाल्ड वाल्श के साथ सचमुच ऐसा हुआ
और
यह आपके साथ भी हो सकता हैं
बल्कि
आपकी ऐसी ही बातचीत ईश्वर के साथ होने जा रही है – इस पुस्तक के माध्यम से ।
वाल्श अपने जीवन में खुद को बडा खिन्न अनुभव कर रहे थे, और इसलिए अपनी खिन्नता का गुबार निकालने के लिए उन्होंने ईश्वर को पत्र लिखने की सोची, यूं ही । हालांकि, वह यह उम्मीद नहीं कर रहे थे कि ईश्वर की तरफ़ से कोई उत्तर आयेगा । लेकिन, जैसे ही उनका पत्र पूरा हुआ, उन्होंने पाया कि उनके पत्र का उत्तर उनके हाथों ही लिखवाया जा रहा है – और इस तरह उनके प्रश्नों और ईश्वर द्वारा दिए गए उत्तरों का परिणाम है यह पुस्तक ।
ये प्रश्नोत्तर जटिल विरोधाभासों वाले अपने परिपूर्ण अर्थ से, गंभीर तर्क से, और आश्चर्यजनक सत्य से आपको चकित कर देंगे । इसमें वे सारे उत्तर हैं जो सभी विश्वासों तथा परम्पराओं के गहन अर्थ को एक साथ संजोए हुए हैं ।
ये वे प्रश्नोत्तर हैं जो आपको बदल देंगे, आपके जीवन को बदल देंगे, और आपके उस नज़रिए को बदल देंगे जिससे आप दूसरों को देखा करते हैं ।
यह उन लोगों के लिए उत्कृष्ट पुस्तक है जो मुक्त मन वाले हैं, जो जिज्ञासा से लबरेज हैं और जो सत्य को जानने के लिए उत्कंठित है ।